तेजस्वी यादव पर हुए केस दर्ज को लेकर जदयू नेता ने किया हमला, कहा – आपको तो कोर्ट में दंडवत होने का सुख प्राप्त है, फिर बेचैनी काहे?

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। देश भर में कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का हौसला दिन प्रतिदिन बुलंद होता नजर आ रहा है। बिहार के भी अलग अलग हिस्सों में कृषि कानून के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ गाँधी मैदान के गेट नंबर 4 पर जमकर धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन के बाद अब खबर आ रही है कि आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव समेत 518 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। यह केस गाँधी मैदान के बाहर कृषि कानूनों के खिलाफ बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन को लेकर आईपीसी की कई धाराओं और महामारी रोग अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। जिसे लेकर तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा है, “डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निकम्मी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है। डीएम है तो गिरफ़्तार करो, अगर नहीं करोगे तो इंतजार बाद स्वयं गिरफ्तारी दूंगा। किसानों के लिए FIR क्या अगर फांसी भी देना है तो दे दीजिये।

तेजस्वी यादव के इस ट्वीट के बाद जदयू के नेता नीरज कुमार ने अपने ट्वीट के जरिये उनपर पलटवार किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है,” दफा 420 के आरोपी तेजस्वी यादव को जेहन में संजो लेना चाहिए। यह झारखण्ड नहीं, जहां गबन के सजायाफ्ता को बंगले के सुख से नवाजा जाता है। यह बिहार है, यहाँ कानून के नजर में सब समान हैं। वैसे आपको तो कोर्ट में दंडवत होने का सुख प्राप्त है ही, हत्या, फ्रॉड तक की आरोपी हैं। फिर बेचैनी काहे?

READ ALSO : धरना प्रदर्शन कर रहे तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, कहा- “खेत खलिहान को बचाने की लड़ाई करना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार…

आपको बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ गाँधी मैदान में धरना प्रदर्शन करने वाले थे। हालांकि जिला प्रशासन ने कोविड-19 के गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए गाँधी मैदान को सील कर दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं समेत लगभग 500 लोगों ने गाँधी मैदान के बाहर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसे लेकर FIR दर्ज किया गया हैं।

शुभांगी प्रिया की स्पेशल रिपोर्ट

Share This Article