लौंडा नाच देख खुद को नहीं रोक पाए मांझी बजाने लगे ढोलक, 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान तेजस्वी को भी रगड़े

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- गयाजी के अतरी विधानसभा क्षेत्र के गहलोर घाटी में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर का कार्यकर्ता सम्मेलन सह झकझोर झूमर कार्यक्रम का आयोजन, जीतन राम मांझी ने मंच पर मांदर बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत,कहा:- विलुप्त होने के कगार पर है झूमर, पटना और दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में झूमर कराकर भारत के सामने लाएंगे,20 सीट सहित अतरी से चुनाव लड़ने के कहीं बात।

बिहार के गयाजी के अतरी विधानसभा क्षेत्र में माउंटेन में दशरथ मांझी के गांव गहलौर घाटी के मैदान में हिंदुस्तानी आवा मोर्चा सेकुलर के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन सह झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में हैम पार्टी के समर्थक और चाहने वाले हजारों हजार की संख्या में लोगों की भीड़ थी,भीड़ को देख श्री मांझी गदगद दिखे, कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मांदर बजाकर इसकी शुरूआत किया, मंच पर जीतन राम मांझी ने मांदर बजाया स्टेज के नीचे झूमर का शो किया गया।

वही मांझी ने एक बार फिर 20 सीट से चुनाव लड़ने और गयाजी के अतरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की भी बात कही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि झूमर हम लोगों के लिए एक सांस्कृतिक धरोहर है जो जितिया में 15 दिनों तक झूमर का आयोजन किया जाता था लेकिन अब विलुप्त होने के कगार पर है हमने प्रतिज्ञा लिया है कि इसे विलुप्त नहीं होने देंगे और इसे पूरे देश में फैलाने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि पटना के विश्व सरैया हाल में और दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में झूमर का शो करा कर भारत के सामने लाएंगे ताकि सरकार भी इस मदद करें। ताकि विलुप्त नहीं हो।

वही 20 सीट चुनाव लड़ने और अतरी से चुनाव लड़ने के बात कही गई के.. सवाल पर कहा कि अत्रि से इसलिए चुनाव लड़ना चाह रहे हैं कि हमारा घर, ननिहाल, ससुराल और बाबा का घर इसी क्षेत्र में पड़ता है, उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कोई भी विकास का कार्य नहीं हुआ है हम चाहते हैं कि यहां से हमारा उम्मीदवार जीते और विकास का कार्य करें उन्होंने कहा कि हम पिछले बार ही चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे लेकिन नीतीश कुमार के अनुरोध से हम चुनाव लड़े और इस बार भी हम चुनाव लड़ रहे हैं हम चाहते हैं कि यह मेरा अंतिम है और अतरी विधानसभा से हमारा उम्मीदवार कोई जीते।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article