भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की होगी न्यायिक जांच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए आदेश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/भोजपुर, 20 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि न्यायिक जांच का उद्देश्य घटना के सभी पहलुओं की पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पड़ताल करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की गहन समीक्षा की जाएगी।

गौरतलब है कि भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद एनकाउंटर को लेकर विभिन्न तरह के सवाल उठाए जा रहे थे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकार के इस फैसले के बाद अब सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक जांच होगी, जिससे मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की स्वतंत्र रूप से जांच की जा सकेगी। माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कानून के शासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी संवेदनशील मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article