होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा का कैमूर डीएम द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिले के जगजीवन स्टेडियम में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया की आज शारीरिक दक्षता परीक्षा का औचक निरीक्षण जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा किया गया।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शारीरिक परीक्षा की सभी प्रक्रियाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा तकनीकी टीम द्वारा बनाए जा रहे डाटाबेस एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया की भी गहन समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित जिला समादेष्टा, होमगार्ड, तकनीकी स्टाफ, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को यह निर्देशित किया किचयन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए।किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा पक्षपात को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।जिला प्रशासन की यह प्राथमिकता है कि होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष, तकनीकी रूप से सुदृढ़ और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो, ताकि सभी योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके।यह बहाली अभियान न केवल युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को भी सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article