कैमूर डीएम ने स्कूली बच्चों को दी राहत, 10 से 4 चलेंगे स्कूल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर में सभी सरकारी और निजी विद्यालय को सुबह 10 से 4 बजे तक संचालित होंगे। इस बारे में जिलाधिकारी सावन कुमार के आदेश जारी किया है।ठंड के बढ़ते प्रकोप की वजह से स्कूलों के समय सीमा में परिवर्तन किया गया हैं।डीएम के आदेश के बाद सभी सरकारी और निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है।सरकारी एवं निजी विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियां 17 जनवरी तक सुबह 10 से 4 बजे तक संचालित होगी।वर्तमान स्थिति अनुसार ठंड की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया हैं।

मौसम विभाग से प्राप्त सूचना अनुसार फिलहाल सुबह एवं शाम में ठंड ज्यादा रहने की संभावना है।इस परिस्थिति में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय कक्षा आठवीं तक के संचालन की समयावधि सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक किया गया हैं।जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।इस आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article