मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जंक्शन के पास निर्माणाधीन भूमिगत मार्ग और मल्टीलेवल हब का निरीक्षण किया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 8 दिसंबर 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन भूमिगत मार्ग (सब-वे) और मल्टीलेवल हब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और यात्री सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सब-वे का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए ताकि पटना जंक्शन पर लोगों की आवाजाही आसान हो सके। उन्होंने कहा कि इस सब-वे में एस्केलेटर, लिफ्ट, प्रवेश और निकास मार्ग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।इसके बाद मुख्यमंत्री ने मल्टीलेवल हब का भी दौरा किया।

अधिकारियों ने उन्हें इस परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जीपीओ गोलंबर और हनुमान मंदिर फ्लाईओवर से भी इन परियोजनाओं का जायजा लिया।गौरतलब है कि पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जीपीओ गोलंबर के पास मल्टीलेवल हब और उसे पटना जंक्शन से जोड़ने के लिए भूमिगत मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य जंक्शन क्षेत्र में यातायात को सुव्यवस्थित करना है।मल्टीलेवल हब एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां सिटी बस, ऑटो, टैक्सी और निजी कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। यह हब पटना रेलवे स्टेशन, महावीर मंदिर और बुद्ध स्मृति पार्क को भी जोड़ेगा। यहां सब-वे के माध्यम से पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार और कुमार रवि, पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, और नगर आयुक्त अनिमेष पराशर सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article