वर्दीवाले ने सरेआम लहराया हथियार, जमीन विवाद में लोगों को धमका रहा था होमगार्ड जवान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अपराधियों को अवैध हथियार लहराते तो अक्सर देखा गया है। लेकिन सिवान में एक वर्दीवाला अवैध हथियार लहरा रहा है। खुलेयाम यह शख्श हाथों में बंदूक लेकर किसी को मारने की धमकी दे रहा हैं और बार बार बाहर निकलने की बात कर रहा हैं। साथ में दो शख्स और दिख रहे हैं। जो एक के हाथों में धराधर हथियार और दूसरे के हाथ मे ईंट दिख रही हैं। बुधवार शाम से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान होमगार्ड जवान के रूप में की गई है। यह शख्श दरौंधा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा पंचायत के मकदमपुर गांव के जिला यादव के पुत्र सुमन यादव है। दरअसल, पूरा मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। बुधवार को जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल भी हैं। जिनका इलाज सिवान में चल रहा हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की जानकारी जब सिवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से लेने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अब देखना होगा कि सिवान की पुलिस इस वायरल वीडियो पर किस तरह की एक्शन लेती हैं। जो खुलेआम हाथों में हथियार लेकर गोली मारने की धमकी दे रहा हैं। क्या इस पर करवाई हो पाएगी या फिर इसे भी ठंडे बक्से में रख दिया जाएगा।

सिवान से अभिषेक उपाध्याय की रिपोर्ट

Share This Article