क्रिकेट खेलने के दौरान दो गुटों में हुई मारपीट, छात्र घायल, मायागंज में चल रहा है इलाज।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के टीएनबी कॉलेज के ग्राउंड में रविवार की शाम को क्रिकेट खेल रहे कुछ लड़कों ने हॉस्टल के एक छात्र को पीट दिया। घायल छात्र ने घटना की जानकारी अपने सहयोगी (हॉस्टल के छात्र) को दिया। इसके बाद हॉस्टल के कुछ छात्र समझाने गए, तानी क्रिकेट खेल रहे बाहरी लड़के ने बैट विकेट एवं स्टिक से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति को गंभीर देखते हुए इधर, डॉक्टर ने घायल को बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हॉस्टल के एक छात्र प्रीतम कुमार कोचिंग पढ़कर हॉस्टल के तरफ जा रहे थे, तभी कॉलेज के ही ग्राउंड में खेल रहे कुछ लड़कों ने उन पर कमेंट किया। जिसका विरोध करने पर प्रीतम को क्रिकेट खेल रहे दर्जनों लड़कों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद प्रीतम किसी तरह हॉस्टल पहुंचा। और घटना की जानकारी हॉस्टल में रह रहे अपने सहयोगी को दी, जिसके बाद हॉस्टल के कुछ छात्र समझने के लिए गए थे। लेकिन, उन्हें भी बैट बल्ले से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में कुल सात लोग घायल है, जिसमें चार गंभीर रूप से घायल है, जिसे फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बेहतर उपचार के लिए उसे डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

पहले भी हो चुका है विवाद-

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

टीएनबी कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के लिए कर पहले भी विवाद हो चुका हैm वजह यही है कि बाहरी लड़के टीएनबी कॉलेज ग्राउंड में क्रिकेट खेलते हैं। जिसको लेकर अक्सर हॉस्टल में रह रहे छात्र और बाहरी लड़कों के बीच विवाद होता है सूत्रों के मुताबिक बाहरी लड़के को क्रिकेट खेलने से छात्र हॉस्टल के छात्र मना करते थे, जिसको लेकर विवाद होता है। इधर, घायल सभी को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article