रौशन आनंद के भाई की मौत पर खान सर का बड़ा बयान, उच्चस्तरीय जांच की मांग

परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए खान सर ने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क :ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर उर्फ फैजल खान ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना के बाद जारी एक वीडियो संदेश में खान सर ने दिवंगत प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह रौशन आनंद और उनके परिवार के साथ खड़े हैं तथा हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इस खबर को सुनकर उन्हें गहरा धक्का लगा और इस पर विश्वास करना कठिन था
फांसी से नीचे इनके लिए कोई सजा नहीं
उन्होंने कहा कि ऐसा हादसा किसी दुश्मन के साथ भी नहीं होना चाहिए। खान सर ने आशंका जताई कि इस मामले में किसी तीसरे व्यक्ति या समूह की भूमिका हो सकती है, जिसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। जो भी दोषी पाए जायेंगे, उनमें से किसी एक को भी नहीं छोड़ा जाए। फांसी से नीचे इनके लिए कोई सजा नहीं है।
सर ने लोगों से अपील की
वीडियो संदेश के अंत में खान सर ने लोगों से अपील की कि वे परिवार के प्रति सहानुभूति रखें और मामले की सच्चाई सामने आने तक अफवाहों से बचें। साथ ही उन्होंने दिवंगत प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article