NEWS PR डेस्क— भागलपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया इस दौरान लोगों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह और समझौते के आधार पर मामलों के त्वरित निपटारे की जानकारी दी गई
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर की ओर से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता मिशन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, और हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को कानूनी अधिकारों और लोक अदालत के महत्व के प्रति जागरूक किया रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि

वे आपसी सहमति और सुलह-समझौते के जरिए मामलों का निपटारा कराने के लिए,
लोक अदालत का लाभ उठाएं वही डीएलएसए की सचिव रंजीता कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे किया जाएगा भागलपुर में व्यवहार न्यायालय परिसर के साथ-साथ अनुमंडल न्यायालय नवगछिया और अनुमंडल न्यायालय कहलगांव में भी लोक अदालत आयोजित होगी
लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के सुलहनीय मामलों के निपटारे की व्यवस्था रहेगी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की गई है जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य है कि लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी मिले और आपसी सहमति से मामलों का सरल और त्वरित समाधान हो सके
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;;—-