लखीसराय: रफ्तार की मार, सड़क हादसे में घायल हो गये इतने लोग

Sanjeev Shrivastava


संतोष कुमार गुप्ता, लखीसराय
लखीसराय: जिले में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में आठ महिला श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गये। सभी श्रद्धालु गंगा स्नान कर लौट रहे थे। घायलों में एक बच्ची भी शामिल है। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। सभी घायल रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि सभी महिला श्रद्धालु बड़हिया गंगा स्नान करने गए थें। लौटने के क्रम में दरियापुर गांव के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। घायलों में चंद्रिका देवी, बबली देवी, ज्योति कुमारी, सुरो देवी, टुन्नी देवी, नीलम देवी, शोभा देवी, कंचन देवी शामिल हैं।

Share This Article