इंडियन हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह और कप्तान सलीमा टेटे ने किया राजगीर में पीसी 11 नवंबर से…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एशियन महिला वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी का आगाज सोमवार से होने जा रहा है, जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजगीर के खेल अकादमी परिसर स्थित हॉकी मैदान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत सहित एशिया की छह टीम भाग ले रही है । मैच के पहले भारतीय हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह और महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीम टेटे ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि टीम इंडिया टूर्नामेंट को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि हॉकी को लेकर बिहार सरकार के द्वारा भव्य स्टेडियम का निर्माण कराया गया है उन्होंने इसको लेकर बिहार सरकार, हॉकी इंडिया और टीम इंडिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया टूर्नामेंट को लेकर पूरी तरह से तैयार है। खेल के पहले जो भी मैच को लेकर जो भी कमियां थी उसको लेकर खिलाड़ियों से वार्तालाप किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम टूर्नामेंट को लेकर तैयारी कर रही है प्रत्येक मैच को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।टीम इंडिया के कप्तान सलीम टेटे ने कहा कि यह टूर्नामेंट आने वाले विश्व कप की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। उनकी कोशिश होगी कि इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया प्रत्येक मैच पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, रिजल्ट पर नहीं। टीम मेकर यंग खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जो की आने वाले 2026 के विश्व कप के लिए तैयारी है। मैच का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा होना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article