लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत खराब, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि शुक्रवार को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि आडवाणी अभी निगरानी में हैं। उनकी हालत ‘स्थिर’ है।

उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी 96 वर्षीय पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। इससे पहले भी उन्हें इसी साल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी तक अस्पताल में भर्ती कराने की ताजा वजह का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों का कहना है कि लालकृष्ण आडवानी रेगुलर चेकपअ के लिए अस्पताल जाते रहते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article