घर मे सो रही एक महिला के ऊपर सीलिंग फैन गिरकर गर्दन में लगने से हुई मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-सराय थाना इलाके के धुर गांव में सो रही एक महिला के ऊपर सीलिंग फैन गिर कर गर्दन में लग गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई । गनीमत यह रहा है उसके साथ सो रही तीन माह की मासूम बाल बाल बच गई । उसे जरा भी खरोच नही आया। मृतका आदर्श कुमार की 22 वर्षीय पत्नी सुधा देवी है । साल भर पहले उसकी शादी हुई थी ।

मृतका के ससुर मिथलेश साव ने बताया कि उनका पुत्र मटन लेकर घर आया था ।इस कारण पूरा परिवार छत पर ही बना और खा रहे थे। खाने के बाद सभी लोग नीचे आ गए। मगर भीषण गर्मी के करण वह 3 माह की बेटी को लेकर छत पर ही आराम करने लगी । काफी देर से बच्ची की रोने की आवाज सुन परिवार वाले कमरे में गए तो महिला के ऊपर पंखा गिरा देखा। आनन फानन में ससुराल वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मायके वालों को लगा तो वह मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दिए । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी । उनका आरोप है कि मायके वालों ने केस में फसा देने की धमकी दे दहेज में दिए बाइक व रुपए भी मांग लिए ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article