ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर का प्रशासन एवं इसके सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उत्तर बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ एवं हाल के दिनों में तटबंधों के टूटने से उत्पन्न विषम परिस्थितियों से बुरी तरह प्रभावित हजारों परिवारों के लाखों की आबादी अपने घर-बार, आजीविका एवं रोजमर्रा की आवश्यकताओं से वंचित होकर अत्यंत गंभीर कठिनाईयों का सामना कर रहे पीडित परिवारों की पीड़ा के प्रति चिन्तित है और अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सचेत भी।अपने सामाजिक जिम्मेदारी एवं मानवीय कर्त्तव्यों के प्रति सचेष्ट भावना से महाविद्यालय परिवार के सभी कर्मियों ने बाढ़ आपदा से पीड़ित एवं प्रभावित भाई-बहनों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए सामुहिक रूप से स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन की राशि का सहायता समर्पित करने का निर्णय लिया। उपरोक्त के क्रम में आज दिनांक 5 अक्टूबर, 2026 महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष नीतीश मिश्रा, मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार ने महाविद्यालय कोष से 5,00,000/- (पाँच लाख रूपया) एवं कर्मचारियों के द्वारा स्वेच्छा से दिये गये अपने एक दिन का वेतन की राशि रू. 1,58,279/- (एक लाख अंठावन हजार दो सौ उनासी रूपये मात्र) बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से कुल 6,58, 279/- (एक लाख अंठावन हजार दो सौ उनासी रूपये मात्र) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए समर्पित किया। महाविद्यालय यह मानता है कि यद्यपि यह राशि इतनी बड़ी संख्या में पीड़ित परिवारों के दुःख-दर्द को दूर करने में पर्याप्त नहीं है परन्तु इस लघुतर प्रयास के माध्यम से हम गुरूतर सेवा के पहल के प्रति आशान्वित हैं। आज महाविद्यालय प्रशासन एवं इसके सभी कर्मियों को अपने इस विनम्र प्रयास से अपार आत्मिक संतोष एवं गौरव का अनुभव हो रहा है।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!