बिहार: गाछी में प्यार का इजहार करते धराए प्रेमी-प्रेमिका, फिर लड़के ने कहा कुछ ऐसा कि गांववालों ने गुस्से में करा दी शादी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड के डाक बंगला चौक स्थिर लीची गाछी में प्यार का इजहार कर रहे लड़के और लड़कियों को कुछ ग्रामीण ने पकड़ कर शादी करवा दी। लड़के का नाम अजित कुमार है। वहीं लड़की का नाम किरण कुमारी है। लड़का समस्तीपुर का है। लड़की बेगूसराय की रहने वाली है।

लड़का का कहना हैं कि मैं प्यार तो करता हूं इजहार भी करता हूं जंगल मे मंगल भी कर सकता हूं लेकिन शादी नहीं कर सकता हूं। जिसके बाद गुस्से में ग्रामीण ने दोनों को शादी करवा दिए। काफी देर तक लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ रहे। दोनों की बातचीत भी हुई लेकिन प्रेमी जोड़ों को इस बात की भनक नहीं लगी कि ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। लड़का लड़की को एक साथ देखते ही गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और शादी करवा दी।

प्रेमी से शादी होने के बाद लड़की खुश है। युवती ने अपने स्वजन को बताया कि दोनों के बीच पिछले एक साल से अफेयर था। युवक कई बार उससे मिलने गांव आ चुका था। लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने उससे शादी का वादा भी किया था लेकिन उससे पहले ही ग्रामीणों ने विवाह करा दिया। अगर ऐसा न होता तो भी दोनों विवाह करते ही। हालांकि लड़का-लड़की को इस बात का मलाल है कि उन्हें बिना मुहूर्त व बैंड-बाजे के ही शादी करनी पड़ी।

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर संवाददाता

Share This Article