बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति सम्मेलन’ का किया उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर “नारी शक्ति सम्मेलन” का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम जदयू कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। इस अवसर पर, उन्होंने पूर्ववर्ती लालू-राबड़ी शासन पर तंज कसते हुए कहा कि पहले के नेताओं ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था। अब हर क्षेत्र में महिलाएं मजबूती से आगे बढ़ रही हैं।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक संदेश भी दिया, जिसमें उन्होंने प्रदेश और देश की महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा, शिक्षा, और सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि हम सभी को महिलाओं के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए ताकि उन्हें सुरक्षित और बेहतर जीवन मिल सके, और उनका सामाजिक तथा आर्थिक विकास हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article