SIR के खिलाफ पटना में महागठबंधन का मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क :बिहार में SIR को लेकर सियासी घमासान अब सड़क तक पहुंच गया है। गुरुवार को पटना में महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकले मार्च को सचिवालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने तेजस्वी यादव को डिटेन कर लिया। उनके साथ VIP प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद रहे।


प्रदर्शन में पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा बेहोश
प्रदर्शन के दौरान माले के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई। वहीं राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर डफली बजाकर नारेबाजी करती नजर आईं।राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्हों ने ज्ञानेश कुमार को फांसी देने की मांग की।
तेजस्वी ने CEC के इस्तीफे की मांग की
तेजस्वी यादव लगातार बिहार में SIR की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।तेजस्वी का आरोप है कि चुनाव आयोग ने भाजपा के दबाव में काम किया और विपक्ष जिस ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाता रहा है, उससे जुड़े सवाल SIR के बाद सामने आए हैं।हालांकि, ये विपक्ष के आरोप हैं। चुनाव आयोग और भाजपा इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

Share This Article