बिहार में ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा! 80लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई

Asha Rai

NEWS PR डेस्क: बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नारकोटिक्स और STF की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में करीब 80 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा में छापेमारी की गई, जहां टीम ने 228 ग्राम हेरोइन जब्त की। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 45 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर पांच लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

इसी कार्रवाई के तहत पटना के शाहपुर इलाके में भी रेड की गई, जहां से 23 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद हुई। इस दौरान बिहार में सप्लाई नेटवर्क संभालने वाले मुख्य आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, चार सोने की अंगूठियां और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार तस्कर पहले भी नारकोटिक्स से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।

Share This Article