बिहार में शीतलहर का कहर, 23 जिलों में अलर्ट; कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त।

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क | बिहार में लगातार बढ़ रही शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और सर्द हवाओं के कारण कनकनी में लगातार इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने स्थिति को गंभीर बताते हुए राज्य के 23 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार भी बेहद कम बताए जा रहे हैं।

घने कोहरे का सीधा असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ रहा है। कोहरे के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर यात्री घंटों तक स्टेशनों पर इंतजार करने को मजबूर हैं।

राजधानी पटना में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटा दिख रहा है जिसके चलते सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर साफ तौर पर देखा गया और यातायात धीमा पड़ गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। फिलहाल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ठंड का यह प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article