भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 11 अप्रैल। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्ती जारी है। इसी क्रम में जोगसर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में अवैध शराब, हथियार और चोरी-छिनतई के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आदमपुर चौक के पास शांतम रेजेंसी होटल के समीप छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष सिन्हा के रूप में हुई है। इसके साथ एक विधि विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक मोबाइल फोन, एक टैब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद सामान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस सक्रिय रूप से काम कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article