बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 10 IAS और 11 BAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 11 जुलाई। बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारियों का व्यापक तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 जुलाई को जारी अधिसूचना के जरिए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों और जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कुल 21 अधिकारीयों का तबादला किए गया है।

जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से स्थानांतरित कर नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, मनोरंजन कुमार अब शिक्षा विभाग की जगह विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। डॉ. गगन को गया नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विधु भूषण चौधरी को उद्योग विभाग में अपर सचिव, कृत्यानन्द रंजन को नालंदा का नगर आयुक्त तथा मनोज कुमार को भी उद्योग विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। हेमन्त कुमार सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का सचिव बनाया गया है, जबकि प्रदीप सिंह को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सरकार ने सारा अशरफ को उद्योग विभाग में खाद्य प्रसंस्करण निदेशक और निशांत सिहारा को मुजफ्फरपुर का नया उप विकास आयुक्त (DDC) नियुक्त किया है। इसके साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है और उन्हें तत्काल नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

BAS अधिकारियों की नई तैनाती में संजय कुमार को शिवहर, कुमारी अनुपम सिंह को औरंगाबाद, राकेश कुमार को शेखपुरा तथा आदित्य कुमार पियूष को जहानाबाद का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, इन्द्रवीर कुमार को सुपौल और अरुण प्रकाश को भोजपुर का DDC नियुक्त किया गया है।

अन्य नियुक्तियों में अभिषेक आनंद को मधेपुरा का जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), सोनी कुमारी को पूर्णिया की DTO, कुमार गौरव को दरभंगा सदर का अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), शाहिद परवेज को नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव तथा आनंद उत्सव को मुजफ्फरपुर पूर्वी का नया SDO बनाया गया है।

सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य के विभिन्न विभागों और जिलों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share This Article