भोजपुर में पुलिस मुठभेड़: सीएसपी लूट की साजिश नाकाम, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाकाम हुई CSP लूट की साजिश, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:भोजपुर जिले में अपराध पर लगाम कसने के अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गड़हनी थाना क्षेत्र में सीएसपी लूट की योजना बना रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उनके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव आहार के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों से हथियार बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ गेहूमन और पंकज कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरज उर्फ गेहूमन के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके गिरोह और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
फरार अपराधियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि फरार दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article