बिहार: थाना के बाहर दंपत्ति का जोरदार बवाल, थाना प्रभारी के खिलाक की जमकर नारेबाज़ी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्णिया के हाट थाना के बाहर थाना अध्यक्ष के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलकर एक महिला बैठ गयी। सुबह से ही सोशल मीडिया लाइव के माध्यम से सोनिका पाहुजा हाट थाना प्रभारी के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करती हुए धरना पर बैठ गयी। इस दौरान कई गंभीर आरोप पुलिस प्रशासन पर मढ़े गए।

जिसके बाद धीरे-धीरे पति-पत्नी ने मिलकर सड़क को जाम कर दिया। दोनों ने थाना के सामने जमकर बवाल किया। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पर लग रहे आरोप के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल भी थाना के बाहर उनको समझाने में जुट गई। मगर दंपत्ति का प्रदर्शन जारी रहा। नतीजा ये हुआ कि देखते ही देखते पूरा थाना चौक भीड़ से भर गया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह महिला पुलिस बल के साथ पहुंचे। पहले सड़क से गाड़ियों को हटाया और फिर पति पत्नी को गिरफ्तार कर थाना भेज दिया। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि दोनों पति-पत्नी किस बात को लेकर पुलिस पर आरोप लगा रहे। फिलहाल दोनों को हिरासत में लिया गया है।

पूर्णिया से पारस सोना की रिपोर्ट

Share This Article