भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह, कुणाल किशोर और उनके कार्यकर्ताओं ने किया सदस्यता ग्रहण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नवादा सांसद विवेक ठाकुर, भाजपा नेत्री आश्रिति शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।इस अवसर पर बरबीघा के युवा समाजसेवी कुणाल किशोर ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दिलीप जायसवाल का बयान:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “पार्टी का संगठन महापर्व चल रहा है, और भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर कुणाल किशोर अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। इनकी सदस्यता से पार्टी को बरबीघा और मगध क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। राजनीति से लेकर सामाजिक सेवा में इनकी एक अलग पहचान है, और इनकी पत्नी वर्तमान में बरबीघा की नगर उपाध्यक्ष हैं। अब से ये भाजपा के महत्वपूर्ण अंग बन गए हैं और पार्टी के अनुशासन का पालन करते हुए संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कुणाल किशोर का बयान:

कुणाल किशोर ने कहा, भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर मैंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी जो भी दायित्व मुझे सौंपेगी, मैं उसका पूरी निष्ठा से पालन करूंगा और अपने क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा।

भा.ज.पा. नेत्री आश्रिति शर्मा का बयान:

भाजपा नेत्री आश्रिति शर्मा ने कहा, “पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे जोश के साथ चल रहा है। हमने मिलकर कुणाल किशोर को पार्टी में शामिल कराया है। भाजपा में बड़ी संख्या में सदस्य जुड़ रहे हैं और हम गांव-गांव जाकर महिला और पुरुषों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।”इस मिलन समारोह में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर उत्साह और समर्पण का स्पष्ट प्रमाण देखने को मिला।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article