सुपौल विभिन्न जनसंगठनों एवं किसान संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुपौल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सरकार से जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला सचिव नीतू सिंह यादव, बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव मुखिया राजेश कुमार, सीटू के जिला सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन, एमडीएम रसोइया के जिला सचिव सदानंद राम तथा अखिल भारतीय जनवादी नौजवान सभा के जिला संयोजक रोशन कुमार प्रेषक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
इसके अलावा किसान नेता सुरेश चौपाल, जगदेव यादव, विनोद यादव, अरुण यादव, मुन्ना कुमार, अशोक कुमार, श्रवण यादव और रमेश पोद्दार सहित अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार तथा प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली। महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते हुए सरकार से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से पहल करने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों से संबंधित मांग-पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपते हुए
समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
संगठन के नेताओं ने कहा कि आम लोगों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग-पत्र में शामिल मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट:-