गया अभियंत्रण महाविद्यालय के रोहित राष्ट्रीय स्टार्टअप पिचिंग फिनाले में चयनित, ₹1 करोड़ तक की फंडिंग का मौका !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क :- गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (जीसीई), गया के लिए गौरव की बात है कि संस्थान के छात्र एवं स्टार्टअप सेल के छात्र प्रतिनिधि रोहित राज, संस्थापक एवं सीईओ, हेल्मटेक टेक प्राइवेट लिमिटेड, का चयन Pitch Karo India x BISE Pitching Arena 2026 के फाइनल राउंड के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

फाइनल राउंड में रोहित राज अपनी टीम द्वारा विकसित स्मार्ट हेलमेट तकनीक को देशभर से आए निवेशकों, वेंचर कैपिटलिस्ट्स, उद्योग विशेषज्ञों एवं स्टार्टअप मेंटर्स के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके माध्यम से वे राष्ट्रीय मंच पर बिहार के उभरते स्टार्टअप एवं नवाचार इकोसिस्टम का भी प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के लिए ₹3 लाख तक की पुरस्कार राशि के साथ ₹1 करोड़ तक की फंडिंग का अवसर उपलब्ध है।

साथ ही उन्हें निवेशकों से संवाद, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा अपने स्टार्टअप को बड़े स्तर पर विकसित करने का अवसर भी मिलेगा।

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि रोहित की यह उपलब्धि संस्थान में विकसित हो रही नवाचार, तकनीकी सृजन और उद्यमिता की संस्कृति का परिणाम है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी अपने नवाचारी विचारों को व्यावहारिक समाधान और सफल स्टार्टअप में परिवर्तित करने की प्रेरणा मिलेगी।
गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग परिवार ने रोहित राज एवं टीम हेल्मटेक को राष्ट्रीय फिनाले के लिए बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।

गया सेआशिस कुमार की रिपोर्ट :-

Share This Article