राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। आयोजन में डॉ. लोहिया के योगदान को स्मरण किया गया।

डॉ. राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के प्रमुख समाजवादी नेताओं में शामिल थे। उन्होंने सामाजिक समानता और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, पूर्व विधायक सतीश कुमार, पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Share This Article