11 मई राष्ट्रीय स्वाभिमान और शक्ति का प्रतीक : मंत्री श्रवण कुमार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 11 मई। जनता दल (यू) विधायक दल के नेता एवं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने 11 मई को देश के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि यह तारीख राष्ट्रीय स्वाभिमान और शक्ति का प्रतीक है।

सोमवार को जारी प्रेस बयान में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 11 मई 1998 को भारत ने राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर दुनिया के सामने अपनी ताकत और आत्मनिर्भरता का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि उस समय अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक दबाव और संभावित प्रतिबंधों के बावजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तथा पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के नेतृत्व में देश ने यह साहसिक कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि पोखरण-2 परमाणु परीक्षण ने भारत को विश्व के परमाणु संपन्न और शक्तिशाली देशों की श्रेणी में ला खड़ा किया। इस उपलब्धि ने वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक और रक्षा क्षमता को नई पहचान दिलाई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंत्री ने ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा, दूरदृष्टि और राष्ट्रभक्ति ने भारत की रक्षा शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पोखरण परीक्षण केवल वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं था, बल्कि यह भारत के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और संकल्प का भी प्रतीक था।

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को इस ऐतिहासिक दिन से प्रेरणा लेने की जरूरत है, ताकि देश को और अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित बनाया जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article