सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के विरोध में सड़कों पर उतरे मीडियाकर्मी, निर्मली में निकाला विशाल विरोध मार्च ,

Muskan Gupta


NEWS PR डेस्क : निर्मली सुपौल सहरसा सदर अस्पताल में एक पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। इस बर्बर कार्रवाई के विरोध में सुपौल जिले के निर्मली स्थित दुर्गा स्थान से ‘वर्किंग जर्नलिस्ट्स मीडिया काउंसिल’ (WJMC) के बैनर तले पत्रकारों का एक विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। ​प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।


​वरिष्ठ पत्रकार नेताओं ने भरी हुंकार,
जुलूस में संगठन के कई शीर्ष पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार शामिल हुए: ​WJMC रीजनल हेड: आंसू राजा
​प्रदेश अध्यक्ष: डॉ. विनीत शेखर ​संयुक्त सचिव: नजीर आलम ​प्रदेश उपाध्यक्ष: विजय कुमार गुप्ता
​सहरसा जिलाध्यक्ष: दीपेंद्र कुमार ​वरिष्ठ सदस्य: आजाद कुमार, शाहबाज कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय मीडियाकर्मी मौजूद रहे। ​दोषियों पर स्पीडी ट्रायल की मांग ,


मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने एक सुर में घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

रीजनल हेड आंसू राजा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनीत शेखर ने संयुक्त बयान में कहा, “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला बेहद निंदनीय और कायरतापूर्ण है। अगर प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए सख्त कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन केवल निर्मली तक सीमित नहीं रहेगा ,

बल्कि इसे पूरे राज्य स्तर पर ले जाया जाएगा।

“​जुलूस दुर्गा स्थान से शुरू होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रशासनिक स्थल पर समाप्त हुआ, जहां पत्रकारों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी।

सुपौल से अल्ताफ राजा की रिपोर्ट:

Share This Article