बिक्रम तिमुहानी स्थित बालाजी मंदिर के समीप रविवार सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई ,मृतक की पहचान जानीपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर निवासी मुकेश प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब सात बजे शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
बताया जाता है कि बिट्टू राजमिस्त्री के साथ मजदूर के रूप में काम करता था। घटना से पहले उसने जीजा से फोन पर बातचीत की थी और बिक्रम के जंगल क्षेत्र में होने की बात कही थी। सूचना पर बिक्रम थाना के अपर थानाध्यक्ष वरुण कुमार और पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों व दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बिक्रम से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट ;-