चापाकल मरम्मती के अभाव मे न्यू प्राथमिक विद्यालय पतरिहा का मध्याहन भोजन बंद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर, भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत न्यू प्राथमिक विद्यालय पतरिहा के प्रधानाध्यापक अभिषेक शुक्ला के द्वारा शिक्षा विभाग को आवेदन देकर स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है कि विद्यालय का चापाकल कई दिनों से खराब है मध्यान भोजन बनाने के लिए पानी की व्यवस्था गांव से लाकर करनी पड़ती है। इसके संबंध में पीएचइडी विभाग के कनीय अभियंता को फोन पर बार बार सूचना दिया गया एवं उनके व्हाट्सएप पर आवेदन भेजा गया।

आज तक चापाकल की मरम्मत विभाग द्वारा नहीं कराई गई जिसके कारण विद्यालय में मध्यान भोजन बंद है। अब बाध्य होकर प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं मध्याहन भोजन प्रखंड साधन सेवी भगवानपुर के यहां आवेदन देकर पीएचईडी विभाग द्वारा चापाकल के मरम्मत नहीं कराए जाने से मध्याहन भोजन बाधित होने की सूचना दी है। वही कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापको ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया की आधे से अधिक विद्यालयों में चावल समाप्त है और विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने कैसे और किस तकनीकी जुगाड़ से मध्याहन भोजन चावल उपलब्ध नहीं रहने पर भी बनवा रहे है यह तो जांच का विषय है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article