बिहार की बेटी प्राची यादव ने मचाया डिजिटल मीडिया पर धमाल, MOJ पर 1 मीलियन फॉलोअर्स पूरे करके बन गई मॉज स्टार, जानिए कैसे तय किया सफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर वैशाली की है। जहां की रहने वाली 11 साल की प्राची यादव ने सोशल मीडिया जगत में धमाल मचाया है। प्राची ने डिजिटल मीडिया में तहलका मचाते हुए लाखों लोगों को पीछे छोड़ते एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। सोशल मीडिया पर प्राची काफी फेमस हो गई हैं। हाल ही में कुछ महीने पहले मॉज एप पर उन्होंने एक साल का कॉन्ट्रैकट साईन किया था। जिसमें उनको डांस और फनी वीडियोज बनाकर देने होते। वहीं 1 मीलियन फॉलोअर्स पूरा होने के बाद वह मॉज की स्टार बन गई हैं। अब उनको पेयमेंट मिलना शुरू हो जाएगा। मॉज से जुड़ी प्राची ने अपने बलबूते पर 1 मीलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं।

लोगों का उनको बेहद प्यार और सपोर्ट मिल रहा। महज पांच साल की उम्र से ही उसने डांस करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्कूलों में स्टेज परफॉर्मेंस करना शुरू कर दिया। प्राची ने कम समय में अपने डांस पर इतनी अच्छी पकड़ बना ली कि लोगों के बीच सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हो गई। बता दें कि टिक टॉक बैन होने के बाद मॉज को अपना प्लेटफार्म बनाते हुए प्राची ने वहां अपने डांस का हुनर दिखाना शुरू किया और आज ये मुकाम हासिल किया। प्राची का कहना है कि टिक टॉक बेन होने के बाद उसने डांस को लेकर और ज्यादा प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी। हालांकि प्राची का यह भी कहना है कि वह आगे चलकर बिजनेस वुमन बनना चाहती लेकिन फिलहाल वह डांस पर फोकस करना चाहती। डांस के किसी बड़े शो में अपना हुनर दिखाते हुए आगे बढना चाहती। प्राची ने कभी डांस नहीं सीखा, टीवी पर गोविंदा के डांस से प्रेरणा ली। इंटरनेट से उन्होंने डांस के कई स्टेप सीखे। खुद से डांस करना शुरू किया। लॉकडाउन के वक्त यू ट्यूब पर डांस सीखा।

प्राची का मॉज से एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट है। मॉज के क्रेजी बॉक्स कंपनी से यह एग्रीमेंट हैं। जिसके लिए वह काम कर रही। जब उनके 1 मीलियन फॉलोअर्स हो जाएंगे तो उनको पहला पेयमेंट मिलेगा। जो कि पूरे हो चुके हैं। प्राची फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल प्राची मॉज पर डांस वीडियो और फनी वीडियो बना रही हैं। वह एक्टिंग में भी काफी शोख रखती हैं। इसके साथ ही वह बेहतरीन डांसर भी बनना चाहती हैं। प्राची के घरवालों का उनको फुल सपोर्ट है। पढ़ाई के साथ साथ प्राची अपने शोख भी पूरे कर रही हैं। वह लगभग एक घंटा वीडियो बनाने में देती हैं। रोज उनको सैंपल वीडियो मिलता है। जिसके आधार पर वह वीडियो बनाती हैं। फिलहाल प्राची डांस को अपना प्रोफेशन बनाना चाहती है। कई डांसिंग शो में ऑडिशन भी दे चुकी हैं।

Share This Article