शादी के नाम पर कोटा के युवक से ठगी, घण्टों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : एक ठगी का मामला सामने आया है शादी के नाम पर एक महिला ने एक युवक से ₹40 हजार ठग लिए जानकारी के मुताबिक कोटा निवासी राजकमल को शादी का झांसा देकर पिंकी कुमारी ने भागलपुर बुलाया और उनसे रुपए लिए। राजकमल अपने परिजनों के साथ शादी के लिए भागलपुर पहुंचा था लेकिन रुपए लेने के बाद पिंकी कुमारी शादी करवाने से इनकार कर दी और उन्होंने पहचानने से भी इनकार किया जिसके बाद भागलपुर में घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पीड़ित युवक का कहना है कि महिला पिंकी देवी ने शादी के बदले में 40 हजार रुपये मुझसे लिए और उन्होंने कहा की शादी करवा देंगे उसके लिए मुझे भागलपुर बुलाया लेकिन इन्होंने शादी नहीं करवाया और पहचान से भी इंकार कर दिया पिंकी देवी ने पूरे मामले पर कहा कि कोर्ट से मैं निकल रही रही मोबाइल छिनने यह लोग प्रयास कर रहे थे हमने इससे रुपए नहीं लिए हैं इधर हाई वोल्टेज ड्रामा को देख मौके पर 112 पुलिस पहुंची जिसके बाद दोनों को अपने साथ थाना ले गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article