पटना में तेज आंधी-पानी के बीच RJD ऑफिस में लूट!, मची अफरातफरी

RJD ऑफिस में गिरा आम का पेड़, लोगों में लूट जैसी स्थिति

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में लगातार बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार शाम राजधानी पटना में तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान राजद कार्यालय परिसर में लगा एक बड़ा आम का पेड़ तेज हवा की वजह से टूटकर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई और लोग आम को बोरों में भर-भरकर ले जाते नजर आए।


बताया जा रहा है कि जब तेज आंधी और बारिश हो रही थी, उस वक्त नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी बेटी भी राजद कार्यालय में मौजूद थे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शाम के वक्त अचानक मौसम बदलने से पटना में दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। राजधानी के कई इलाकों में पेड़ टूटकर गिर गए, जबकि आर ब्लॉक स्थित एक पेट्रोल पंप की दीवार ढह गई।
पिछले 10 दिनों से बिहार में हो रही बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बिहार के 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में इस समय प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। विभाग ने 10 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। बीते 24 घंटे के दौरान जमुई, रोहतास, गया समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। गया, रोहतास और लखीसराय में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जबकि कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article