नालंदा में मिड डे मील खाने के बाद 20 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जांच में जुटा प्रशासन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नालंदा, 20 मई। जिले में मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बुधवार को Nagarnausa प्रखंड के मध्य विद्यालय कैला में भोजन करने के बाद दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बच्चों को मिड डे मील में चावल और चने की सब्जी परोसी गई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद कई बच्चों को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी। स्थिति बिगड़ने पर विद्यालय प्रशासन ने तुरंत परिजनों और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।

स्कूल की एक बच्ची ने बताया कि खाने में “दवा जैसी चीज” दिखाई दे रही थी। भोजन करने के बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंच गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बीमार बच्चों को आनन-फानन में नगरनौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती कई बच्चे तेज गर्मी और कमजोरी से भी परेशान दिखे।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और स्वास्थ्य विभाग से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस पूरे मामले पर नगरनौसा थाना प्रभारी ने बताया कि मिड डे मील के खाने का सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया है जो मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस और प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्चों की तबीयत आखिर किस वजह से बिगड़ी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article