दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग की शादी, ससुराल पहुंचते ही शुरू हुआ विवाद

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 31 मई। जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव में प्रेम संबंध, शादी और पारिवारिक विवाद का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की एक विवाहित महिला अपने कथित प्रेमी के साथ विवाह करने के बाद जब उसके घर पहुंची, तो युवक के परिजनों ने उसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय मोनी कुमारी ने दावा किया है कि गांव के ही 19 वर्षीय दिलखुश यादव के साथ उसकी जान-पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के पड़ोस में रहते थे और समय के साथ मोबाइल पर बातचीत बढ़ने लगी। महिला के मुताबिक, दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया और इसी वर्ष 3 जनवरी को पटना के एक मंदिर में विवाह कर लिया।

महिला का कहना है कि शादी के बाद वह करीब पांच महीने तक दिलखुश के साथ रही। उसने यह भी दावा किया कि वह वर्तमान में दो माह की गर्भवती है। उसके अनुसार, युवक ने उसे गांव जाकर अपने घर में रहने की सलाह दी थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शुक्रवार को जब मोनी कुमारी दिलखुश के घर पहुंची तो मामला अचानक विवाद में बदल गया। आरोप है कि युवक की मां ने उसे घर में रखने से साफ इंकार कर दिया। देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।

ग्रामीणों के अनुसार, मोनी कुमारी की शादी वर्ष 2018 में धर्मवीर साह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें सात वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटा शामिल हैं। बताया जाता है कि धर्मवीर साह भागलपुर में हलवाई का काम करते हैं और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते थे।

इसी दौरान महिला और गांव के युवक दिलखुश यादव के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो बाद में प्रेम संबंध और कथित विवाह तक पहुंच गईं। अब युवक के परिवार द्वारा महिला को स्वीकार नहीं किए जाने के कारण मामला सामाजिक और पारिवारिक विवाद का रूप लेता नजर आ रहा है।

फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामले को लेकर किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article