MP में करनी थी ह/त्या मुंगेर पहुंच हथि/यार खरीदने, फिर क्या हुआ जान लीजिए

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर में मध्य प्रदेश से हथियार खरीदने आए दो व्यक्ति सहित मुंगेर के आर्म्स सप्लाय के मास्टर माइंड सहित चार लोगो को दो देशी कट्टा एक पिस्टल और 50 हजार रुपया नगद के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

 

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण और उसकी तस्करी मामले में पुलिस कि बड़ी कार्रवाई मुंगेर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा चौक के पास से चार लोगों को दो देशी कट्टा,एक पिस्टल और 50हजार कैश के साथ गिरफतार किया,इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुंगेर एस०पी० सैयद इमरान मसूद ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली थी शहर के बाटा चौक के समीप हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के लिए कुछ हथियार तस्कर जमा हुए है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कोतवाली थाना कि पुलिस ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की । पुलिस ने देखा कि चार लोग एक जगह खड़ा होकर बातचीत कर रहे है । संदेह होने पर पुलिस ने चारों की तलाशी ली तो 50 हजार रूपया बरामद किया गया । जब वहां खड़ी मोटर साइकिल के सीट को खुलवाया गया तो सीट के नीचे कपड़े में लपेटा हुआ एक देशी पिस्टल और दो देशी कट्टा बरामद किया।

 

पुलिस ने हथियार खरीदने आया मध्यप्रदेश के निर्शिहपुर जिला व थाना क्षेत्र के कंदेली निवासी दीपक कुमार व बमहेरी के अजय कुमार एवं हथियार की आपूर्ति करने आया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. वली आजम व पूरबसराय थाना के पूरबसराय निवासी मो. नौसाद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बताया की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. शहगीर के पुत्र मो.

 

वली आजम को पुलिस ने गिरफ्तार किया । जो अवैध हथियारों का मुख्य डीलर है. जिस पर 10 से अधिक मुकदमा दर्ज है । जबकि मिनीगन फैक्टरी उद्भेदन के मामले में वह फरार भी चल रहा था । एसपी ने बताया मध्य प्रदेश के निर्शिहपुर में पट्टेदारी को लेकिर दीपक व अजय का किसी से विवाद चल रहा है ।

 

जिससे विवाद चल रहा है उसी की हत्या करने के लिए वह मुंगेर हथियार खरीदने आया था । यहां से हथियार ले जाकर वे लोग वहां किसी की हत्या करने वाले थे । वहां के पुलिस को भी इनलोगों के मंशा की जानकारी दे दी गयी है. जबकि दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी मांगी गयी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article