101 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज का डीएम ने किया लोकार्पण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शिवहर, नवीन पांडेय शहर स्थित राम जानकी मठ परिसर में 101 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज का आज जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा लोकार्पण कियासाथ में नगर परिषद सभापति राजन नन्दन सिंह एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्वेता सुमन मौजूद थी।

शहर में बने आकर्षण का केंद्र 101 फुट की ऊंचाई पर लगा राष्ट्रीय ध्वज, 20 फीट चौड़ा, 32 फीट लंबा कपड़े का राष्ट्रीय ध्वज को रात में भी देखने के लिए चारों तरफ़ बिजली प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है।नगर सभापति राजन नन्दन सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमें तथा हमारे नई पीढ़ी को स्वतंत्रता तथा देशभक्ति की याद दिलाएगा। हमारे वीर सपूतों, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों ,अमर शहीदों की यादें इस तिरंगे में है। 101 फीट का तिरंगा हमेशा देशभक्ति की याद दिलाएगा। इसलिए शहर के बीचो-बीच में यह लगाया गया है। मौके पर नगर परिषद के उपसभापति सुनील कुमार, लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय,समाज सेवी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी, हरिद्वार राय पटेल, नीरज सुमन, आदित्य कुमार सिंह, सभी वार्ड पार्षद, रवि रंजन, दीपक कुमार, सहित, राम जानकी मठ मंदिर के समाजसेवी राकेश गुप्ता ,आनंद गुप्ता, नगर परिषद के विभागीय कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article