बिहार: मुखिया के बेटे का खून से लथपथ मिला शव, गुस्साए लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे, हत्यारे को सजा दिलाने की मांग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के सीतामढ़ी में मुखिया की बेटे को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना बथनाहा के पूर्वी पंचायत की मुखिया के बेटे के साथ हुई है। बताया जा रहा कि मुखिया मंतोरणी देवी देवी के बेटे अनिल राम का खून से लथपथ शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल मचाया है। हालांकि परिजन उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन में जुट गई है। वहीं हत्या से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के पास शव के साथ ब्लॉक गेट के पास सड़क जाम करते हुए पुलिस प्रशासन को घेरा और जमकर नारेबाजी की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात बदमाशों ने अनिल राम की हत्या कर शव को फेंक दिया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू की है।

Share This Article