मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला,मौके पर हुई दर्दनाक मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रहूई थाना क्षेत्र इलाके के सलमाबाद मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे मोटरसाइकिल सवारी व्यक्ति सतीश पासवान की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि सतीश पासवान सलेमपुर से अपने ससुराल छठ पूजा को लेकर हरिपुर गांव आया हुआ था।

पहले अर्घ्य को लेकर सतीश पासवान मोटरसाइकिल से छठ पूजा का प्रसाद एवं अन्य समान लाने के लिए रहुई बाजार जा रहा था इसी दौरान सलमाबाद मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया है जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। देखते-देखते छठ पूजा की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेकर की मांग को लेकर सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ब्रेकर नहीं होने के कारण अब तक एक दर्जन हादसे हो चुके हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article