मुंगेर में पारिवारिक विवाद में गोलीबारी, गोली लगने से महिला जख्मी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में पुरानी दुश्मनी को लेकर गोलीबारी हुई है, जिसमें गोली लगने से एक महिला जख्मी हो गई है। गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना संग्रामपुर थानां क्षेत्र के भेलवा गांव का है। यहां दो रिश्तेदारों के बीच बीती रात विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। जिसमें एक चंपा देवी नामक महिला के हाथ में गोली लग गई। महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के छोटा देवर  चंद्रशेखर ने बताया कि उसके चचेरे भाई शशि शेखर के बेटे अंकित ने गोली चलाई थी। पूर्व के कुछ  पारिवारिक विवाद को लेकर बीती रात झगड़ा हुआ जिसमें गोलीबारी भी हुई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंकित सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Share This Article