आग लगने से चार परिवारों कि सभी चीजें जलकर हुई खाक,मौके पर पहुँचे राजस्व कर्मचारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार जिला के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में गुरुवार की सुबह एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। जिससे घर सहित सभी चीजें जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह कटरिया गांव में एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विध्वंसक रूप धारण कर लिया। जबतक घर वाले कुछ समझ पाते। तब तक सभी चीजें आग में धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते घर जलकर खाक हो गया। घटना कि सूचना कुरसेला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर कुरसेला थाना से दमकल गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पीड़ित गृहस्वामी सिट्टू मलिक ने बताया कि घर में रखा कपड़ा, बर्तन-बासन,खाने-पीने का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया सिलेंडर फटने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घर जलने से चार परिवार को क्षति हुई है। जिसमें पंकज मलिक, रंजीत मलिक, गोविंद मलिक, मो. किरण देवी सभी का लगभग कुल 2 लाख अनुमानित क्षति हुई है। घटना की सूचना अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम को मिली। मौके पर राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। बताया गया कि कागजी प्रक्रिया के बाद आपदा प्रबंधन के प्रावधान के अनुसार परिवार को अनुदान की राशि दी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article