नालंदा के विधायक श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, आधिकारिक मुहर लगी

Shravan Kumar is crowned after Nitish's approval, new leadership is decided in JDU

Neha Nanhe

बिहार की राजनीति में एक अहम फैसला सामने आया है। नालंदा से विधायक श्रवण कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है। पार्टी की ओर से उनके नाम का प्रस्ताव पहले ही विधानसभा भेजा गया था, जिस पर अब औपचारिक मुहर लग चुकी है। विधानसभा सचिवालय ने भी इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस फैसले से पहले ही राज्य सरकार ने श्रवण कुमार की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की थी, जिससे उनके बढ़ते राजनीतिक कद का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस निर्णय को औपचारिक रूप दे दिया गया
दरअसल, जदयू विधायकों ने नेता के चयन का अधिकार पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया था। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने गहन विचार-विमर्श कर श्रवण कुमार के नाम पर सहमति बनाई। अब इस निर्णय को औपचारिक रूप दे दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका सबसे अहम रही। उनके अनुमोदन के बाद ही श्रवण कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगी और उन्हें जदयू विधायक दल का नेता घोषित किया गया।

लगातार कई बार चुनाव जीत चुके हैं

बता दें कि श्रवण कुमार नालंदा के विधानसभा क्षेत्र से लगातार कई बार चुनाव जीत चुके हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और खास तौर पर ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य और अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिना जाता है। संगठन में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई और बाद में विधानसभा चुनाव जीतकर राज्य की राजनीति में मजबूत जगह बनाई। नालंदा क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। लगातार कई बार चुनाव जीत चुके हैं

Share This Article