ग्रामीण विकास के उत्कृष्ट कार्यों का मिला राष्ट्रीय सम्मान, देश की राजधानी में गूंजेगा गया का नाम

गया जिला परिषद को राष्ट्रीय पुरस्कार, 3 जून को भारत मंडपम में सम्मानित होंगी अध्यक्ष नैना कुमारी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया जिले के लिए गर्व की खबर है। ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गया जिला परिषद को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चुना गया है। आगामी 3 जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी को सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने इस सम्मान को गया की जनता, जिला परिषद सदस्यों, पदाधिकारियों और कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है।


विकास कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
जिला परिषद के नेतृत्व में पिछले वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। इनमें ग्रामीण सड़क निर्माण, गली-नली योजना, श्मशान घाटों का विकास, स्ट्रीट लाइट स्थापना, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, पुस्तकालय निर्माण और सैकड़ों यात्री शेड का निर्माण प्रमुख हैं।
अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि विकास कार्यों को राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर आगे बढ़ाया गया, जिसका लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
पूरे जिले के लिए सम्मान का क्षण
नैना कुमारी ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित समारोह में आमंत्रित होना केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे गया जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों की बदौलत ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


रोजगार और विकास को मिलेगी नई गति
जिला परिषद अध्यक्ष के पति एवं समाजसेवी धर्मवीर गुप्ता उर्फ सरदार जी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर वे लगातार जनता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गया के अंबेडकर मार्केट क्षेत्र में एक बड़े व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स (मॉल) के निर्माण की योजना है, जिसका शिलान्यास वर्तमान कार्यकाल में होने की उम्मीद है। उनके अनुसार, यह परियोजना क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और बड़ी संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।
विकास की नई उम्मीद
ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए मिला यह राष्ट्रीय सम्मान गया जिले की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस सम्मान के बाद जिले में चल रहे विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा गया राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article