नवरात्री 2021: नवरात्री पर मां दुर्गा के इन नौ अवतार को पूजेगा भारत, जानिए नवरात्री से जुड़ी जरूरी तिथियां और पूजा विधी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। देश भर में 7 अक्टूबर को नवरात्री का त्योहार शुरू हो जाएगा। बाजार में नवरात्री को लेकर जबरदस्त रौनक है। हर साल की तरह इस साल भी नवरात्री आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से आरंभ हो रही। नवरात्री 2021, 7 अक्टूबर से शुरू है जो कि अगले नौ दिनों तक यानि 14 अक्टूबर तक चलेगी। बता दें कि शारदीय नवरात्री में घटस्थापना का शुभ समय सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 7 बजकर 07 मिनट तक ही है। वहीं कलश स्थापना नवरात्री के पहले दिन यानी 7 अक्टूबर को होगी।

इन नौ दिनों का बहुत ही खास महत्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की उपासना की जाती है। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में उपवास रखते हैं और मां दुर्गा की अराधना करते हैं। मां दुर्गा के आगमन पर इन नौ दिनों को बेहद ही उल्लास, श्रद्धा, यश और खुशी के साथ मनाते हैं। ऐसा कहा जाता कि इन्ही 9 दिनों में मां दुर्गा का धरती पर आगमन होता है और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। मां दुर्गा के नौ रूपों को हर एक दिन नवररात्री के रूप में पूजा जाता है।

इस साल 9 दिनों में मां दुर्गा के रूपों की कुछ इस प्रकार पूजा होगी:-

पहला दिन- 07.10.21- शैलपुत्री

दूसरा दिन- 08.10.21- ब्राह्माचारिणि

तीसरा दिन- 09.10.21- चन्द्रघंटा

चौथा दिन- 10.10.21- कूष्माणडा

पांचवा दिन- 11.10.21- स्कंदमाता

छठा दिन- 12.10.21- कात्यायनी

सप्तमी- 13.10.21- कालरात्री

अष्टमी- 14.10.21- महागौरी

नवमी- 15.10.21- सिद्धिदात्री

इन नौ दिनों में भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। देश भर में नवरात्री धूमधाम से मनाई जाती है। दशहरा के दिन रावन का पुतला जलाया जाता जिसे लोग अच्छाई पर बुराई की जीत मानते हैं। खासकर गुजरात और बंगाल में इस पूजा का बहुत महत्व है। दुर्गा मां की भक्ती में लोग यहां गरबा खेलते हैं तो बंगाल में सिंदूर खेलने की परंपरा है। लोग अपने रिति रिवाज के हिसाब से इसे मनाते हैं लेकिन आस्था और श्रद्धा सबकी एक ही होती है।

Share This Article