भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में NDA ने कन्हैया प्रसाद पर लगाया दांव, RJD से सोनू राय मैदान में

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद (MLC) उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ NDA ने इस सीट के लिए कन्हैया प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि विपक्षी RJD ने सोनू कुमार राय को मैदान में उतारा है। इससे मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी संभावना है।

रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू नेतृत्व ने कन्हैया प्रसाद के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। इस दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और संदेश विधायक राधाचरण साह भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही उन्हें औपचारिक सहमति पत्र सौंपा गया।

राजनीतिक विरासत और समीकरण

कन्हैया प्रसाद, संदेश से विधायक राधाचरण साह के पुत्र हैं। राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि राधाचरण साह पहले RJD में थे और बाद में JDU में शामिल हुए, जिससे इस सीट पर राजनीतिक समीकरण और भी रोचक हो गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं, RJD ने भी मजबूत दांव खेलते हुए सोनू कुमार राय को उम्मीदवार बनाया है। सोनू राय के पिता लालदास राय पहले MLC रह चुके हैं, ऐसे में यह मुकाबला दो राजनीतिक परिवारों के बीच भी देखा जा रहा है।

चुनावी कार्यक्रम तय

इस उपचुनाव के लिए 23 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि है। मतदान 12 मई 2026 को कराया जाएगा और 14 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।

नेतृत्व का भरोसा, उम्मीदवारों की चुनौती

राधाचरण साह ने अपने बेटे को उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। वहीं, कन्हैया प्रसाद ने भी मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दूसरी ओर, RJD भी इस सीट को लेकर पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। ऐसे में भोजपुर-बक्सर का यह उपचुनाव NDA और RJD के बीच सीधी टक्कर का मंच बन चुका है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article