देर रात सड़को पर निकले नए डीजीपी विनय कुमार, करने लगे…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने रविवार रात राजधानी पटना में गश्ती की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे दानापुर से गांधी मैदान और इसके आसपास के इलाकों में भ्रमण करते हुए गश्ती पुलिस की गतिविधियों का निरीक्षण किया।

साथ ही, उन्होंने शहर के विभिन्न पुलिस चौकियों पर डायल 112 के पुलिस वाहनों की तैनाती की स्थिति का भी अवलोकन किया।सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी विनय कुमार ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद रविवार रात को लगभग तीन बजे तक शहर का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कोई अन्य अधिकारी नहीं थे। उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के विभिन्न स्थानों पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन किया। इसके पहले, वे शाम के समय विभिन्न पुलिस कार्यालयों का दौरा कर वहां के कामकाज का निरीक्षण भी कर चुके थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गांधी मैदान के पास स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का भी दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां तकनीकी तरीके से शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी और कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की और ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के तहत चालान कटने और अन्य प्रक्रियाओं की जांच भी की। डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे भविष्य में भी बिना किसी औपचारिक सूचना के निरीक्षण करते रहेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article