सरदार भगत सिंह की जयंती आज: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते किया नमन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। देश की आजादी के नायक सरदार भगत सिंह की जयंती पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान अहम है। वह हम सभी भारतवासियों के हीरो हैं।

बता दें कि आज यानि 27 सितंबर को पूरा देश सरदार भगत सिंह की जयंती मना रहा है। सरदार भगत सिंह का जन्म 27 सितंबर 1907 को लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था। 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला नरसंहार से भगत सिंह इतने आहत हुए कि वह कॉलेज छोड़ आजादी की जंग में कूद पड़े थे। उनके हिंसक आंदोलनों ने ब्रिटिशों की नींद उड़ा दी थी। 23 वर्ष की उम्र में असेंबली में बम फेंकने के आरोप में 23 मार्च, 1931 को उनके क्रांतिकारी साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ उन्हें भी फांसी पर लटका दिया गया था।

उनके योगदान को आज भी सभी भारतवासी याद करते हैं। भारत के नायक के रूप में हमेशा उन्हें याद किया जाता है। देश की आजादी में उन्होंने अहम भुमिका निभाते हुए अहिंसा के खिलाफ अपने प्राण त्याग दिए थे।

Share This Article