प्रमुख साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि आज: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि, ये थी उनकी प्रमुख रचना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने हिंदी और उर्दु के महान लेखकों में से एक प्रमुख साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद देश के महान साहित्यकारों में से एक हैं। उपान्यास लिखने के क्षेत्र में नका बड़ा योगदान है। उनके द्वारा लिखे गए साहित्य, रचनाएं और कहानियां बेहद ही खूबसूरत हैं। भारक उन्हें एक महान साहित्यकार के रूप में हमेशा याद रखेगा।

मुंशी प्रेमचंद का पूरा नाम धनपत राय श्रीवास्तव था। उनका जन्म  31 जुलाई 1880 को वाराणसी में हुआ था। 1898 में दसवीं के बाद वह स्थानिक पाठसाला में बतौर अध्यापक नियुक्त हुए थे। वहीं 1919 में बी.ए. के के बाद स्कूलों के डिप्टी सब-इंस्पेक्टर नियुक्त हुए। वह आधुनिक हिंदी कहानी के पितामह माने जाते हैं।

मुंशी प्रेमचंद की कई प्रसिद्ध हिंदी रचनायें हैं। जिसमें उपन्यास: सेवासदन, प्रेमाश्रम, निर्मला, रंगभूमि, गबन, गोदान ; कहानी संग्रह: नमक का दरोग़ा, प्रेम पचीसी, सोज़े वतन, प्रेम तीर्थ, पांच फूल, सप्त सुमन ; बालसाहित्य: कुत्ते की कहानी, जंगल की कहानियाँ आदि शामिल हैं।

Share This Article